नई दिल्ली, जून 12 -- IRCTC New Website And App Launch Date: अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करते हैं और टिकट बुक करने के लिए IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। IRCTC 15 जुलाई से अपने प्लेटफॉर्म में बड़े बदलाव करने जा रही है। कंपनी एक नई वेबसाइट और अपडेटेड मोबाइल ऐप लॉन्च करने की तैयारी में है, जिससे टिकट बुकिंग का अनुभव पहले से ज्यादा आसान, तेज और सुविधाजनक बनाया जाएगा। हर दिन लाखों लोग IRCTC के जरिए ट्रेन टिकट बुक करते हैं। खासकर Tatkal टिकट बुकिंग के दौरान वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक की वजह से यूजर्स को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कभी वेबसाइट स्लो हो जाती है तो कभी पेमेंट में दिक्कत आती है। रेलवे का कहना है कि नए प्लेटफॉर्म के आने के बाद इन समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। 15 जुला...