नई दिल्ली, मई 21 -- मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज अपनी डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर बेचने की तैयारी कर रही थी। यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता था, लेकिन ईरान में युद्ध और उससे पैदा हुई तनाव ने इस पूरी योजना में खटाई डाल दिया है। क्यों रुकी IPO तैयारियां? ब्लूमबर्ग की खबर के मुताबिक रिलायंस ने आईपीओ की तैयारी धीमी कर दी है। कंपनी अब डील के स्ट्रक्चर की फिर से समीक्षा कर रही है। युद्ध से उपजे तनाव और बाजार में उतार-चढ़ाव ने फैसले मुश्किल कर दिए हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी यह नहीं माना है कि आईपीओ टल गया है। वह कभी भी इस पर काम शुरू कर सकती है, लेकिन अभी कोई तारीख तय नहीं है। खबर अपडेट हो रही है.

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...