कोडरमा, अप्रैल 9 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच की नई कमेटी की पहली आमसभा श्रीअग्रसेन भवन में आयोजित की गई। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष मोहित संघई ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की असली ताकत है। उन्होंने बताया कि इसी माह नई कमेटी का पदभार ग्रहण (शपथ ग्रहण) समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश एवं स्थानीय समाजसेवियों को आमंत्रित किया जाएगा। समारोह को यादगार बनाने के लिए ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया है।बैठक में शहर में दो नए वाटर कूलर लगाने का भी निर्णय लिया गया। मंच के उपाध्यक्ष प्रतीक संघई एवं सचिव अतुल खेतान ने कहा कि संगठन समाज सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। गौ सेवा कार्यक्रम को अब महीने में दो बार आयोजित किया जाएगा-एक गौशाला में और दूसरा शहर के विभिन्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.