फरीदाबाद, मार्च 29 -- फरीदाबाद, संवाददाता। सेक्टर-23 स्थित संजय कॉलोनी की गली नंबर-29 में शनिवार सुबह हाइड्रा (बड़ी क्रेन) के हाईटेंशन बिजली लाइन से टकराने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में हाइड्रा ऑपरेटर करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया, जबकि उसका साथी छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार संजय कॉलोनी में स्थित एसवी मनी मेट्रोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी में शनिवार सुबह करीब नौ बजे सीएनसी मशीन को छत पर चढ़ाने का काम चल रहा था। इसके लिए हाइड्रा को गली के अंदर खड़ा कर मशीन को रस्सियों और हुक की मदद से बांधकर ऊपर उठाने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान हाइड्रा का बूम पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। लाइन से टच होते ही ...