मुंगेर, जुलाई 7 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में जिले को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जिले के 6 प्रखंडों में संचालित 13 आयुष्मान आरोग्य मंदिर (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) ने स्टेट असेसमेंट की परीक्षा पास कर 'स्टेट इन्क्वास सर्टिफिकेशन' हासिल कर लिया है। राज्य स्तर पर अपनी गुणवत्ता साबित करने के बाद अब इन केंद्रों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की कवायद शुरू हो गई है। राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग अब इनके नेशनल असेसमेंट के लिए आवेदन करने जा रहा है। ​दो माह पूर्व हुआ था ऑनलाइन असेसमेंटः

ऑनलाइन असेसमेंट प्रक्रिया ​सिविल सर्जन डॉ. राजू ने बताया कि दो माह पूर्व राज्य स्तरीय टीम द्वारा जिले के इन 13 केंद्रों का ऑनलाइनASSESSMENT किया गया था। कड़े मानकों पर खरा उतरते हुए सभी केंद्रों ने इसे क्वालीफा...