गोरखपुर, अप्रैल 14 -- गोरखपुर। मनीष मिश्र बीआरडी मेडिकल कालेज में डॉक्टरों ने रातभर सर्जरी कर एनएसजी कंमाडों के पिता की जान बचा ली। करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग के दिल की धमनियां जवाब दे चुकी थीं। दिल में पहले स्टेंट लगा था। बाद में उसमें बाईपास सर्जरी हुई थी। बुजुर्ग के पेट में छिपा एक किलोग्राम का ट्यूमर बड़ी आंत को जकड़ चुका था। उनकी सांस उखड़ रही थी। बीपी नहीं मिल रहा था। खून को पतला करने की दवा चल रही थी। खास बात यह कि सर्जरी से पहले बुजुर्ग के हाई डायबिटिक होने का पता चला।ऐसी जानलेवा स्थिति में बीआरडी मेडिकल कालेज के जनरल सर्जरी विभाग के चिकित्सकों के बुजुर्ग की जान बचा ली। यह भी पढ़ें- गंभीर स्थिति का सफल उपचार, मरीज को मिला नया जीवन देवरिया के 70 वर्षीय मिट्ठु प्रसाद की रात करीब 12.30 बजे शुरू हुई सर्जरी सुबह छह बजे तक चली। सर्जरी के दौ...