रुद्रपुर, मार्च 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। साधारण पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के पीछे छिपी गंभीर बीमारी का मामला मेडिकल कॉलेज में सामने आया, जहां डॉक्टरों की सटीक जांच और समय पर सर्जरी से 65 वर्षीय मरीज को नई जिंदगी मिली। बंगाली कॉलोनी निवासी श्याम सरकार पिछले करीब चार महीनों से खाने के बाद लगातार उल्टी और पेट दर्द से परेशान थे। स्थिति यह हो गई थी कि जो भी भोजन करते, वह टिक नहीं पाता था। उन्होंने कई जगह इलाज कराया, लेकिन अधिकांश डॉक्टरों ने इसे सामान्य पेट संक्रमण मानकर दवाइयां दीं। जांच रिपोर्ट में भी कोई गंभीर समस्या सामने नहीं आई, जिससे बीमारी की सही पहचान नहीं हो सकी। लगातार बिगड़ती हालत के बीच करीब 15 दिन पहले उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मेडिकल कॉलेज के सर्जन डॉ. केएस शाही ने बताया कि विस्तृत जांच में मरीज को बड़ी आंत का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.