सराईकेला, मार्च 28 -- राजनगर संवादाता : राजनगर प्रखंड के रूतडीह गांव में रामनवमी के अवसर पर आयोजित देवसभा के दौरान बीती शाम अचानक आई तेज आंधी ने अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे और माहौल पूरी तरह भक्तिमय था। इसी दौरान रात करीब आठ बजे तेज आंधी चलने लगी, जिसकी चपेट में आकर देवसभा का  पंडाल पूरी तरह उखड़ गया और इधर-उधर बिखर गया। पंडाल गिरते ही मौके पर भगदड़ मच गई, लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी लोग सुरक्षित बच गए। यदि स्थिति थोड़ी और बिगड़ती, तो कई लोगों के घायल होने की आशंका थी।घटना के बाद आयोजकों और स्थानीय लोगों ने मिलकर स्थिति को संभाला और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इस घटना ने कुछ देर के लिए ...