गोरखपुर, मई 28 -- गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता कुशीनगर-लखनऊ फोरलेन पर गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रक और डंपर की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में डंपर चालक और क्लीनर की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक और खलासी घायल हो गए। यह भी पढ़ें- शिनाख्त के नाम पर मिले बेटे के शरीर के अवशेष, बिलख उठी मांहादसे का विवरण थाना रामगढ़ताल क्षेत्र के अजवनिया गांव के पास सुबह करीब 5 बजे मक्का लदा ट्रक कुशीनगर से लखनऊ की ओर जा रहा था। इसी दौरान डस्ट लदा एक डंपर कथित रूप से रॉन्ग साइड से आ गया और दोनों वाहनों में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक सड़क किनारे पलट गया और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने डंपर को भी अपनी चपेट में ले लिया।घायलों और मृतकों की स्थिति हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। आग लगन...