बड़ा मंगलवार पर शिव मंदिर में गूंजा मानस पाठ, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
संतकबीरनगर, जून 10 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। ज्येष्ठ माह के पावन बड़ा मंगलवार के अवसर पर नाथनगर ब्लॉक मुख्यालय परिसर स्थित शिव मंदिर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। मानस पाठ के दौरान पूरा वातावरण भगवान श्रीराम और हनुमान जी के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। यह भी पढ़ें- छठे बड़े मंगल को भी हुए भंडारे, वितरित किया गया शरबत भंडारे का आयोजन मानस पाठ के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजकों ने बताया कि बड़ा मंगलवार का विशेष धार्मिक महत्व है। इस अवसर पर आयोजित मानस पाठ एवं भंडारे का उद्देश्य स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.