बक्सर, अप्रैल 14 -- पेज तीन के लिए ----- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सब्जी खरीदने के लिए शहर के बड़ा बाजार पहुंचे यूपी के भरौली निवासी युवक की बाइक चुरा ली गई। उसने इस संबंध में टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। बलिया जिले के भरौली निवासी अरमान अंसारी के मुताबिक वह बीते सोमवार को सब्जी खरीदने के लिए बड़ा बाजार आया था। बाइक वहीं खड़ी कर सब्जी खरीदने चला गया। दस मिनट बाद लौटा तब तक बाइक गायब हो चुकी थी। काफी खोजबीन के बावजूद बाइक का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उसने इस संबंध में टाउन थाना में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...