बड़ा बाजार ओपी में शांति समिति की बैठक
हजारीबाग, जून 20 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि । शहर के बड़ा बाजार ओपी परिसर में आगामी मुहर्रम त्यौहार को लेकर शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी मुकेश कुमार रजक ने की। बैठक में मुख्य रूप से मुहर्रम के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया गया। थाना प्रभारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि त्यौहार के दौरान सोशल मीडिया पर कोई भी अनावश्यक या भ्रामक टिप्पणी न करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी ने सोशल मीडिया का उपयोग गलत तरीके से शांति भंग करने के लिए किया, तो जिला प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगा। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक में दिए गए निर्देश थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.