बरेली, अप्रैल 6 -- वूमेन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा बड़ा बाग हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन कथावाचक आचार्य अतुलेश्वर सनाढ्य ने श्रीमद्भागवत महात्म्य, मंगलाचरण एवं राजा परीक्षित जन्म प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सत्य और आनंद केवल भगवान श्रीकृष्ण हैं, जिनकी भक्ति से जीवन का कल्याण संभव है। धुंधकारी प्रसंग के माध्यम से कथा श्रवण की महिमा बताई गई। कथा में स्वाति अग्रवाल, विजय लक्ष्मी शर्मा, मोनिका अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...