अलीगढ़, मार्च 20 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। नवरात्रि फलाहार महोत्सव समिति ने गुरुवार को देहली गेट पर मां भगवती का दरबार सजाया। इस दौरान मां शैलपुत्री का गुणगान किया। मां भगवती का पूजन पंडित लोकेश शास्त्री ने कराया। कार्यक्रम के संयोजक मुकेश राजपूत, गोपाल अग्रवाल, महेश सक्सेना ने मां भगवती को चुनरी ओढ़ाई। माता की महा आरती हुई। आरती में सांसद सतीश गौतम, पूर्व मेयर शकुंतला भारती शामिल रहे। भजन संध्या में भक्तों द्वारा बड़ी ही सुंदर-सुंदर भेंट प्रस्तुत की गई। जिसमें पूर्व मेयर ने शकुंतला भारती ने भजन प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी प्रस्तुत किया। एक छोटी कन्या को मां भगवती के स्वरूप में सजाया गया। कार्यक्रम में भगवान भोलेनाथ, राधा कृष्ण की झांकी निकाली गई। राजेंद्र शर्मा सौरभ महेश्वरी, कृष्णा गौड़, सोनू, जोगिंदर वर्मा, हरजीत काका, दीपक साई...