धनबाद, दिसम्बर 28 -- गोविंदपुर, प्रतिनिधि। बड़ा पिछड़ी पंचायत की मुखिया यशोदा देवी के ससुर तथा विहिप के प्रखंड उपाध्यक्ष आशुतोष रजक के पिता बड़ा पिछड़ी गांव निवासी 81 वर्षीय आशुतोष रजक का शुक्रवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को बड़ा पिछड़ी श्मशान घाट में किया गया। वह अपने पीछे दो पुत्र एवं चार पुत्रियां समेत पोते-पोतियों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर विहिप के विभाग संगठन मंत्री दीपक मंडल, विपिन मंडल, प्रखंड अध्यक्ष कपिल गोस्वामी, बजरंग दल संयोजक मनभूल राय, प्रखंड उपाध्यक्ष गौरी शंकर महतो, सुरेश मुर्मू, ऋषि विश्वकर्मा, मनोज महतो, मनोज विश्वकर्मा, श्याम सिंह, जय नारायण महतो आदि ने संवेदना व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...