कानपुर, फरवरी 24 -- बड़ा चौराहे पर शिवाला रोड के सामने सड़क टूटने से सरिया बाहर निकल आईं। दो बाइक सवार सरिया टूटी सड़क से हुए गड्ढे में गिरकर चोटिल हो गए। उन्हें उर्सला अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज के लिए भेजा गया। मंगलवार शाम को मुख्य मॉल रोड मार्ग बड़ा चौराहे पर टूट गया। नीचे पाइप लाइन होने की वजह स्लैबनुमा सड़क टूट गई। पीडब्ल्यूडी-प्रांतीय खंड के एक्सईएन अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि टीम को जानकारी दे दी गई है। इसे तत्काल बनवाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...