सहरसा, फरवरी 10 -- नवहट्टा। नगर पंचायत नवहट्टा स्थित बड़ा इमामबाड़ा परिसर में हुए अतिक्रमण को चिन्हित कर हटाने की मांग को लेकर स्थानीय निवासी सफेजूल आलम ने जिला पदाधिकारी को आवेदन पत्र सौंपा है। आवेदन में कहा गया है कि मुहर्रम के दौरान ताजिया निर्माण एवं पारंपरिक करतब दिखाने के लिए चिन्हित बड़ा इमामबाड़ा परिसर में स्थानीय लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर लंबे समय से अतिक्रमण हटाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बताया गया कि बीते माह अंचल अधिकारी नवहट्टा को दिए गए आवेदन पर भी कोई पहल नहीं की गई। इमामबाड़ा परिसर की भूमि की मापी कराकर तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण हटाने की मांग जिला पदाधिकारी से की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...