चाईबासा, जनवरी 31 -- गुवा । बड़ाजामदा थाना क्षेत्र के बाई साई बस्ती में गुरुवार रात एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। अधूरे मकान की छत पर सो रहे रवि सांडिल उर्फ चंडी (25 वर्ष) की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर बड़ाजामदा पुलिस शुक्रवार देर शाम को मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर थाना ले गई। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त खून से सना पत्थर और चाकू जब्त किया है। मृतक के पिता दुला सांडिल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को पुलिस ने बिंदु जोजो सामंत नामक युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पूछताछ के क्रम में उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। और हत्या करने वाले बिंदु जोजो को गिरफ्तार कर चाईबासा जेल भेज दिया है। मृतक के पिता दुल...