चाईबासा, अगस्त 30 -- गुवा। बड़ाजामदा में 29 अगस्त की रात कथित चाकूबाजी और मारपीट के मामले में पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए स्क्रैप कारोबारी दिवाकर उर्फ दीपू सिंह को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद प्रशासन ने उसके लॉज, दुकान, घर और स्क्रैप यार्ड समेत अन्य संबंधित परिसरों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान नोवामुंडी बीडीओ पप्पू रजक मौजूद रहे।बताया गया कि 29 अगस्त की रात दीपू सिंह के लॉज में ठहरे कुछ बाहरी लोगों का हरिया ईंट प्लांट के संचालक और उनके सहयोगियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद मारपीट हुई और कथित तौर पर चाकू समेत अन्य सामान से हमला किया गया। घटना में प्रीतम और विक्की नामक दो युवक घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए नोवामुंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए दीपू सिंह को गि...