चाईबासा, जून 24 -- गुवा। बड़ाजामदा स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड, बड़ाजामदा के तत्वावधान में संचालित किया गया। कार्यक्रम के तहत सुबह प्रभात फेरी निकाली गई तथा विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड, बड़ाजामदा के अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव, विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकुमार श्रीवास्तव सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- बड़ाजामदा के आदर्श मध्य विद्यालय में चला नशा...