चाईबासा, अगस्त 25 -- गुवा । 22 और 23 अगस्त को जेकेएडब्लूएफ इंडिया ओडिशा की ओर से बड़बिल के सेंट मैरी स्कूल में पहली ऑल ओडिशा जेकेए कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पद्मश्री तुलसी मुंडा ने किया। इसमें नौ क्लबों और स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।बड़ाजामदा की वेल्डोन फ्यूचर एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने काता और कुमिते के विभिन्न वर्गों में कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते।सूर्यांशु प्रसाद को शानदार प्रदर्शन के लिए ग्रैंड चैंपियन घोषित किया गया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप पांच हजार रुपये नकद दिए गए। जेकेएडब्लूएफ इंडिया ओडिशा के चीफ इंस्ट्रक्टर सेंसेई अनिल कुमार सिंह ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल के प्रिंसिपल मुकेश...