चाईबासा, अप्रैल 10 -- गुवा, संवाददाता। बड़ाजामदा बस स्टैंड के पास सड़क किनारे ठेले पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को अज्ञात चोरों ने बुधवार आधी रात को निशाना बनाया। चोरों ने दुकानों का ताला तोड़कर अंदर रखे सामान की चोरी कर ली, जिससे स्थानीय दुकानदारों में भय और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, रात के समय जब दुकानें बंद थीं, तभी चोरों ने मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचे, तो ताला टूटा हुआ देखकर घटना की जानकारी हुई। दो दिन पहले ही एक मोबाइल दुकान से भी कई मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए थे, जिसकी शिकायत बड़ाजामदा थाने में दर्ज कराई गई थी। इस संबंध में थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...