बागपत, मार्च 19 -- बड़ागांव पूर्वी यमुना नहर पुलिस चौकी पर हेड कांस्टेबल अजय त्यागी तैनात है। बुधवार रात वह बड़ागांव टोल पर ड्यूटी कर रहा था। तभी रॉन्ग साइड से दो कार वहां पहुंची। उनमें पांच छह युवक सवार थे।हेड कांस्टेबल ने कार रुकवाकर उन्हें साइड से चलने की नसीहत दी। तब तो वे कार लेकर वहां से चले गए, लेकिन थोड़ी देर बाद वापस आए और हेड कांस्टेबल के साथ अभद्रता करने लगे।हैंड कांस्टेबल ने विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसकी वर्दी भी फाड़ दी। सूचना पर जब तक पुलिस वहां पहुंची वे कारो में सवार होकर फरार हो गए।मारपीट में हेड कांस्टेबल चोटिल हो गया। अस्पताल में उसे उपचार दिलवाया गया। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया घटना का अज्ञात कार सवारो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक कार का नंबर भी मिल गया है। आरोपियों को गि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.