लखीसराय, अगस्त 7 -- बड़हिया में सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, प्रदेशस्तरीय समझौते के बाद समाप्त हुई हड़ताल बड़हिया, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद बड़हिया के सफाई कर्मियों ने गुरुवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर परिषद कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। सफाई कर्मियों ने नारेबाजी करते हुए नगर में जुलूस निकाला और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। नगर भ्रमण के बाद सभी प्रदर्शनकारी पुनः नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने दोबारा नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मियों ने कार्यालय परिसर में चल रहे अन्य कार्यों का भी विरोध किया तथा कर्मचारियों से काम बंद करने का आग्रह किया। यह भी पढ़ें- निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, सफाई शुरू आंदोलनकारी अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन नगर कार्यपालक...