लखीसराय, अप्रैल 13 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण और निगरानी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रविवार को बड़हिया थाना परिसर में गुंडा परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना में दर्ज गुंडा पंजी के नामित व्यक्तियों को उपस्थित होने के लिए बुलाया गया, जहां उनके नाम-पते का भौतिक सत्यापन किया गया तथा उनके वर्तमान आचरण की भी समीक्षा की गई। परेड में बड़हिया थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से करीब एक दर्जन से अधिक दागी व्यक्ति शामिल हुए। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने सभी को कानून का पालन करते हुए शांतिपूर्ण जीवन जीने की सलाह दी। साथ ही यह भी बताया गया कि यदि उनका व्यवहार संतोषजनक पाया जाता है, तो गुंडा पंजी से उनका नाम हटाया जा सकता है। थानाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने बताया कि वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश ...