सीवान, फरवरी 3 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़हरिया-सीवान मुख्य मार्ग पर तीनभेड़िया कला गांव के समीप शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने 46 वर्षीय महिला को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर करीब एक घंटे तक मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार वाहन की पहचान में जुटी है। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार मृतका की पहचान तीनभेड़िया कला गांव निवासी राजेश पंडित की पत्नी कमलावती देवी (46) के रूप में की गई है। बताया गया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह अपने घर के समीप सड़क किनारे जा रही थीं, तभी बड़हरिया की ओर से सीवान जा रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.