सीवान, अप्रैल 25 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। भाई - बहन के प्रेम के अटूट और पवित्र रिश्ते को तार - तार एक भाई ने किया। थाना क्षेत्र के पकवलिया गांव में विधवा की हत्या का कातिल उसका सगा भाई ही निकला। सगा भाई मुफ्सिल थाना क्षेत्र के सरावे मठिया निवासी स्व कपिल देव सिंह का पुत्र लंकेश कुमार है, जो रविवार को अपने दो अन्य साथियों के साथ पकवलिया गांव पहुंचकर अपने सगे बहन से लूट का अंजाम देने का प्रयास किया विरोध करने पर सगे भाई ने ही अपनी बहन को तबातोड़ चाकू घोंपकर जान से मार डाला। बतादें कि पकवलिया गांव में स्व अमर सिंह की पत्नी कलावती देवी की हत्या नकाबपोश बदमाशों ने कर दी थी। यह भी पढ़ें- छह आरोपियों को एक-एक वर्ष कैद की सजा जिस घटना को लेकर मुफ़सिल थाना क्षेत्र के सरावे मठिया निवासी स्व कपिल देव सिंह के पुत्र अजय सिंह ने ही अपनी बहन कलावती देवी...