सीवान, अप्रैल 1 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़हरिया-जामो मुख्य मार्ग स्थित नवलपुर नहर पुल के समीप सोमवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुलेट बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गोपालगंज जिले के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत काकड़पुर गांव निवासी मो. रहमत के 26 वर्षीय पुत्र असलम अली के रूप में हुई है। वह बड़हरिया मेन बाजार में रेडीमेड कपड़े की दुकान चलाता था। बताया जाता है कि असलम अली सोमवार की रात जामो थाना क्षेत्र के रामपुर गांव स्थित अपनी मौसी के घर भोजन करने गया था। रात करीब दस बजे भोजन कर वह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान नवलपुर नहर पुल के पास घुमावदार मोड़ पर उसकी बुलेट बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे नहर में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। नहर में बाइक गिरने की तेज आ...