सीवान, जून 24 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों का एक बड़ा सिंडिकेट सक्रिय है, जिसने पुलिस की गश्त और सुरक्षा दावों की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं। पिछले लगभग दो महीनों के भीतर क्षेत्र में एक के बाद एक करीब एक दर्जन घरों को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। इस दौरान शातिर अपराधियों ने लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और कीमती सामानों पर आसानी से हाथ साफ कर दिया। लगातार हो रही इन वारदातों से पूरे बड़हरिया इलाके में खौफ और दहशत का माहौल कायम है। वहीं, इतनी बड़ी घटनाओं के बावजूद स्थानीय पुलिस अब तक एक भी मामले का उद्भेदन नहीं कर सकी है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर लगातार सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

घटनाओं की विधि एक ही स्टाइल में दे रहे घटना को अंजाम खास बात यह है कि चोरों ने लगभग सभी घरों में एक ही विश...