सीवान, सितम्बर 14 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के विभिन्न गांवों के अलावा नगर पंचायत में जगह-जगह दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू कर दी गई है। पूजा समिति के सदस्यों में काफी अधिक सक्रियता देखने को मिल रही। समिति के सदस्य मूर्ति बनाने से लेकर पंडाल निर्माण तक की निगरानी कर रहे हैं। जैसे-जैसे दुर्गापूजा नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे पूजा समिति के सदस्यों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। पूर्व में प्रखंड मुख्यालय व अब नगर पंचायत के थाना चौक पर वर्ष 1958 में पहली बार मां की मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना हुई थी। समय के साथ इसका स्वरुप बढ़ता गया। इस बार दुर्गा पूजा समिति कोलकाता की मां कामख्या मंदिर की तर्ज पर पंडाल का निर्माण करवा रहा है। कोलकाता के मूर्तिकार 12 फीट की मां दुर्गा की मूर्ति बना रहे हैं। देवी दुर्गा की प्रतिमा के अलावा लक्ष्मी-गणेश, कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.