सीवान, अप्रैल 5 -- बड़हरिया। प्रखंड मध्य विद्यालय कन्या बड़हरिया के तीन छात्राओं ने राष्ट्रीय आय सह मेघा छात्रवृत्ति योजना के परीक्षा को पास कर अपने स्कूल का मान सम्मान को बढ़ाया है। जिसको लेकर एक सम्मान सभा का आयोजन कर तीन बेटियों सहित उसके अभिभावक को सम्मानित किया गया। मौके पर हरिलाल रमन, हेडमास्टर तारकेश्वर मिश्र, कुमारी अलका सहित अन्य रौशनी कुमारी, शिवांगी कुमारी, दीपिका कुमारी, अफसाना खातून, पुष्पा अमन कुमारी, दिव्या कुमारी गुप्ता सहित अन्य शिक्षकों ने सफल बच्चियों को सम्मानित किया। शिक्षिका अलका कुमारी ने बताया कि तीन बच्चियों ने इस सम्मान से स्कूल का नाम रौशन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...