आरा, जून 1 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 306 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान चार शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि तस्करी में प्रयुक्त दो ऑटो को जब्त कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- बड़हरा में 306 लीटर विदेशी शराब बरामद, चार गिरफ्तार और दो ऑटो जब्ततलाशी अभियान जानकारी के अनुसार, ख्वासपुर थाना पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध ऑटो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में दोनों ऑटो में विशेष रूप से बनाए गए तहखाने से करीब 220 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। शराब को गुप्त तरीके से छिपाकर दूसरे जिले में ले जाने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस की सख्ती के कारण धंधेबाजों की...