आरा, जनवरी 16 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर जिले के बड़हरा थाने में आज शनिवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) मिस्टर राज की ओर से जनता दरबार लगाया जाएगा। इसमें क्षेत्र के आम नागरिक अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सीधे एसपी के समक्ष रख सकेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच संवाद को मजबूत करना और लंबित मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, आपसी झगड़े, पारिवारिक विवाद, पुलिस से जुड़ी शिकायतें सहित अन्य समस्याओं पर सुनवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर अपनी लिखित शिकायत एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों, ताकि उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान किया जा सके। स्थानीय लोगों में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि जनता दरबार...