आरा, मई 8 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर के बड़हरा प्रखंड के बड़हरा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ओर उमा राय की पुत्री की शादी को लेकर घर में बारात के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं, वहीं दूसरी ओर अचानक लगी आग ने पूरे माहौल को बदल दिया। शादी की खुशियां देखते ही देखते चिंता और अफरा-तफरी में तब्दील हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया और ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। यह भी पढ़ें- बाग में आग लगाने का आरोप, पुलिस से शिकायत समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।...