आरा, दिसम्बर 17 -- -प्रखंड कार्यालय स्थित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का कार्यालय पूरी तरह बंद मिला -अंचल कार्यालय के नाजिर भी अपने चैंबर से नदारद रहे बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर के बड़हरा प्रखंड व अंचल कार्यालय में बुधवार को भारी अव्यवस्था और घोर अनियमितता देखने को मिली। कार्यालय समय बीत जाने के बावजूद कई महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी नदारद रहे, जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह 11:30 बजे तक प्रखंड व अंचल कार्यालय के कई कक्षों में ताले लटके रहे। अपने-अपने कार्यों को लेकर दूर-दराज से आए लोग कार्यालय परिसर में भटकते नजर आए, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। प्रखंड कार्यालय स्थित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का कार्यालय पूरी तरह बंद पाया गया। वहीं अंचल कार्यालय के नाजिर भी अपने चैंबर से नदारद रहे। इसके अलावा...