आरा, अप्रैल 9 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड के एकौना कुईयां गांव स्थित माचा स्वामी प्लस टू हाई स्कूल में गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यूथ एंड यूको क्लब के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश तिवारी के नेतृत्व में विद्यालय के यूथ एवं यूको क्लब से जुड़े छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाये। इस दौरान स्नेक प्लांट, ऑक्सीजन प्लांट, बेला, चमेली सहित कई शोभायमान पौधों का रोपण किया गया। प्रभारी एचएम ने कहा कि विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए पौधरोपण अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए घरों के आसपास भी पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि "पौधे हैं तभी जीवन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.