विकासनगर, जून 25 -- विकासखंड विकासनगर की ग्राम पंचायत बड़वा में गुरुवार को जिला योजना के अंतर्गत युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से ग्रामीण महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रीना जुयाल ने बताया गया कि विभाग का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं भी अपने हुनर के बल पर स्वरोजगार के साधन विकसित कर सकें और आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। सिलाई प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाएं अपने परिवार की आय में सहयोग देने के साथ-साथ स्वयं का व्यवसाय भी शुरू कर सकती हैं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रविंद्र कुमार ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- बड़वा में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण का शुभारंभ इससे महिलाओं को घर के साथ-सा...