चम्पावत, मार्च 26 -- चम्पावत के ग्राम पंचायत बड़पास और मैरोली में आंतरिक मार्गों का निर्माण होगा। ग्रामीण निर्माण विभाग के माध्यम से गांवों में इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने का कार्य प्रस्तावित किया गया है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि बड़पास एवं मैरोली ग्राम पंचायतों के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में सहूलियत होगी। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...