बदायूं, अप्रैल 4 -- बिल्सी के गांव बड़नौमी स्थित श्रीरघुनाथजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सुंदरकांड एवं भजन संकीर्तन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य अरुण शर्मा द्वारा बालाजी महाराज को विधि-विधान से चोला चढ़ाकर और पूजन-अर्चन के साथ किया गया। सोनू शर्मा व सुधाकर शर्मा ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भजन संध्या में गायिका शिवानी चौधरी के भजनों पर भक्त झूम उठे। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक मनीष शर्मा व सुमित शर्मा, तरुण शर्मा, रविकांत शर्मा, राकेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, विपिन शर्मा और रिंकू का विशेष सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.