गोरखपुर, फरवरी 27 -- गोरखपुर। जीडीए बड़गो वार्ड में गोरखपुर पब्लिक स्कूल के बगल से केके तिवारी एडवोकेट के मकान तक विभिन्न गलियों में 1.48 करोड़ रुपये से सीसी रोड एवं आरसीसी नाली का निर्माण करेगा। सड़क की चौड़ाई 4.5 मीटर और लम्बाई 480 मीटर है। जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन के निर्देश पर जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू करा दी है। मार्च माह के आखिर तक निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...