गंगापार, मई 22 -- क्षेत्र के बड़गोहना कला चौराहे पर शुक्रवार को दो वर्षों से ध्वस्त पड़ी पुलिया के पुनर्निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। ठेकेदार अमित कुमार शुक्ला ने बीडीसी अजय कुमार बिंद, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी श्रीराम बिंद और छोटू बिंद के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य शुरू कराया। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया टूटने से राहगीरों और बुजुर्गों को आवागमन में काफी दिक्कत होती थी। पुलिया निर्माण शुरू होने से लोगों में खुशी है और आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। इस मौके पर राजधर बिंद, अवधेश कुमार, साधूराम बिंद और ननकू लाल बिंद आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...