रांची, जून 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। बड़गाई लेम में रविवार को जागरण पूजा सह छऊ नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। आयोजन सरना समिति लेम-बड़गाई ने किया। इस दौरान तमाड़ से आए छऊ नृत्य के कलाकारों, नागपुरी कलाकारों ने कार्यक्रम में समां बांधी। देर शाम तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष विनय उरांव, सचिव मनीष टोप्पो, तरुण टोप्पो, संजय टोप्पो, जुगून टोप्पो, विरेंद्र लोहरा, चंपा उरांव, अशोक उरांव, फागुन उरांव, अमित टोप्पो, विनोद उरांव ने अहम योगदान दिया। अतिथि के रूप में फूलचंद तिर्की, एंजेल लकड़ा, प्रेमनाथ उरांव, रंजन सिंह, संजय तिर्की सहित कई मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...