बड़गांव में विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत
दरभंगा, मई 16 -- संजय लाला,दरभंगा। कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के बड़गांव में संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत हो गई। मृतका मुस्कान कुमारी (20) वहां के सुजीत कुमार सिंह की पत्नी बताई जाती हैं। मृतका के मायका पक्ष के लोग ससुराल वालों पर उसकी हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शुक्रवार को डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम कराया। खगड़िया जिले के गंगौल थाना क्षेत्र अंतर्गत दाढ़ी मोर वार्ड नंबर तीन निवासी राहुल कुमार ने बताया कि उसकी बहन की शादी करीब दो वर्ष पूर्व बड़ागांव थाना क्षेत्र निवासी सुजीत कुमार सिंह से हुई थी। मृतका की छह महीने की एक बेटी भी है। यह भी पढ़ें- विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, हत्या का आरोप शादी के बाद से ही मुस्कान को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों के अनुसार, अब तक करीब दो लाख रुपये दिए जा चुके थे, लेकिन ससुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.