गया, मार्च 5 -- फतेहपुर थाना क्षेत्र के बड़गांव में बुधवार को होली के दिन रंग लगाने और कपड़ा फाड़ देने को लेकर दो पक्ष आपस में भीड़ गए। दोनों तरफ से जमकर मारपीट हो गई। इसमें आठ लोग घायल हो गए। सीएचसी फतेहपुर में सभी घायलों का इलाज किया गया। बताया गया है कि होली के दिन रंग-गुलाल लगाने के दौरान दो पक्षों में कहासुनी हो गई। लोगों का आरोप है कि रंग लगाने और कपड़ा फाड़ देने के बाद विवाद बढ़ गया। विवाद इतना तुल पकड़ लिया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बताया गया है कि घटना के समय कुछ लोगों के शराब के नशे में रहने के कारण ही विवाद बढ़ गया और स्थिति ज्यादा बिगड़ गई। इस मारपीट में दुलारी देवी, रीना देवी, लालू कुमार, सुरुचि कुमारी, रजनी कुमारी, शिवानी देवी, सलोनी कुमारी व अंजू कुमारी घायल हो गई। इन सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी फतेहपुर...