सहारनपुर, दिसम्बर 26 -- कस्बे में बंदरों के उत्पात से लोग परेशान है। बंदरों के उत्पात से कई बाइक सवार राहगीर भी चोटिल हो चुके है। बंदरों ने आम आदमी ही नही पुलिस की भी नींद हराम कर रखी है। कस्बे में लगातार बढती जा रही बंदरों की तादात से लोगों को परेशान कर रखा है। उत्पाती बंदर ग्रामीणों को चैन से छतों पर बैठने तक नही देते। बंदरों के उत्पात से दूकानदार भी परेशान है। दूकानों के बाहर रखा खाने पीने का समान उठाकर ले जाते है। बंदरों के उत्पात की चपेट में आने से दर्जनभर बाइक सवार राहगीर गिर कर चोटिल हो चुके है। दूकानदारों के यहां लगे बिजली केबल तक को लटक लटक कर तोड रहे है। आम आदमी ही नही बंदरों रे पुलिस भी परेशान है। थाने पर लगे सीसीटीवी व केबल तक तोड डाले। बंदर दिनभर थाना परिसर में मंडराते देखे जा सकते है। दूकानदारों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़व...