गढ़वा, फरवरी 7 -- बड़गड़। जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के तीसरे दिन बड़गड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर शनिवार को सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा में बोडरी उच्च विद्यालय व मरदा उच्च विद्यालय के कुल 113 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। केंद्राधीक्षक अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि परीक्षा में सभी छात्र उपस्थित थे। केंद्र पर दंडाधिकारी के रूप में सामुएल लकड़ा मौजूद थे। वहीं उड़नदस्ता व स्टैटिक दल के एएसआई राजेश कुमार वर्मा व योगेंद्र उरांव सहित पुलिस बल के जवान केंद्र पर मुस्तैद देखे गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...