गढ़वा, मार्च 5 -- बड़गड़ , प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास, आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और खुशियां साझा की। उक्त अवसर पर बड़गड़ थाना परिसर में थाना प्रभारी दीपक कुमार मौर्य की मौजूदगी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान थाना प्रभारी ने पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। थाना परिसर में मौजूद लोगों ने भी एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं और क्षेत्र में शांति व सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। वहीं प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में भी होली का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर फगुआ गीत, भजन-कीर्तन तथा पारंपरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.