फरीदाबाद, मई 23 -- फरीदाबाद, सरसमल। गांव बड़खल में पिछले करीब 15 दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है। बड़ी मस्जिद के पास लगा ट्यूबवेल खराब होने से सैकड़ों लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद नगर निगम की ओर से अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्यूबवेल खराब होने के कारण क्षेत्र में पानी की सप्लाई प्रभावित हो गई है। गर्मी के मौसम में लोगों को रात तक जागकर पानी का इंतजार करना पड़ रहा है। कई परिवार दूसरे मोहल्लों से पानी भरकर लाने को मजबूर हैं। इससे घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं。

समस्या की शिकायत निसार और अन्य लोगों ने बताया कि इस समस्या की शिकायत नगर निगम कर्मचारियों को दी जा चुकी है। जांच के दौरान कर्मचारियों ने बताया कि ट्यूबवेल की पाइप पूरी तरह खराब हो चु...