फरीदाबाद, मई 3 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। जलभराव और सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहे बड़खल क्षेत्र वासियों के लिए राहत की खबर है। नगर निगम की ओर से क्षेत्र में नई सीवर लाइन बिछाने के साथ-साथ क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।इसके लिए निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- सेक्टर-56 में बारिश से पहले सीवर की सफाई होगी जल निकासी की समस्या बड़खल विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-46, 48, बड़खल गांव की मुख्य सड़क, आनंगपुर, दयालबाग आदि क्षेत्रों में वर्षों से जल निकासी की समस्या बनी हुई है। सीवर ओवरफ्लो होकर गलियों में जमा रहता है, जिससे सड़क भी जर्जर होती जा रही है। बरसात के दिनों में यहां पानी भरने और सीवर ओवरफ्लो की समस्या आम हो जाती है, जिससे न केवल स्थानीय निवासियों को आवागमन में परेशानी होती है, बल्कि गंदगी और दुर्गंध के कारण...