फरीदाबाद, मई 11 -- फरीदाबाद। बड़खल स्थित उपमंडल रोजगार कार्यालय में 13 मई को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मंडल रोजगार अधिकारी योगेश कुमार ने कहा कि इस रोजगार मेले में 5 से 7 निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्थाएं भाग लेंगी। साथ ही कौशल प्रशिक्षण केंद्रों द्वारा निशुल्क ट्रेनिंग के लिए चयन किया जायेगा। इसमें 10वीं, 12वीं, आईटीआई व स्नातक के बेरोजगार प्रार्थियों को निजी संस्थाओं में समायोजन का पूर्ण प्रयास किया जाएगा तथा ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने इस साल 12वीं की परीक्षा में भाग लिया हैं वह भी इस अवसर का लाभ उठाएं। उन्होंने सभी नौकरी के इच्छुक युवाओं से आग्रह है कि वे अपने बायोडाटा की 4-5 प्रतियों को साथ लेकर उक्त मेले में भाग ले व इस अवसर का लाभ उठाएं। यह भी पढ़ें- हंडिया में रोजगार मेला 14 को यह भी पढ़ें- पूर्णिया: आज अमौर में जॉब कैंप

हि...